
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर देशभर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षक दिवस पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो महान लेखक और दार्शनिक थे।
राष्ट्रपति मुर्मु ने डॉ. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें असाधारण शिक्षक बताया।
