इंदिरानगर में वाहन चोरों के हौसले बुलंद दिनदहाड़े न्यूज़ टीवी इंडिया के कैमरामैन की बाइक चोरी मुंशी पुलिया पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूर वारदात CCTV में कैद हुई बाइक चोरी की पूरी घटना बाइक में चाबी लगाकर बड़े आराम से चोरी कर ले गया चोर पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं चोरों के मन में पुलिस का जरा भी खौफ नजर नहीं आ रहा है ताजा मामला न्यूज़ टीवी इंडिया चैनल के सहायक कैमरामैन राहुल पांडे से जुड़ा है, जिनकी बाइक दिनदहाड़े चोरी कर ली गई हैरानी की बात यह है कि चोरी की यह वारदात मुंशी पुलिया पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई। पूरी घटना बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति बाइक के पास पहुंचता है और चाबी लगाकर बाइक लेकर फरार हो जाता है अब सवाल यह है कि जब पुलिस चौकी के इतने करीब चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं, तो आम लोगों के वाहनों की सुरक्षा कौन करेगा?
तस्वीरों में दिखाई दे रही यह घटना इंदिरानगर की है जहां दिनदहाड़े बाइक चोर ने न्यूज़ टीवी इंडिया के सहायक कैमरामैन राहुल पांडे की बाइक को निशाना बनाया, चोर इतनी बेखौफ तरीके से आया कि उसे न किसी के देखने का डर था और न ही पुलिस का खौफ, बाइक के पास पहुंचा और कुछ ही देर में उसे लेकर फरार हो गया।
