लखनऊ – शक्तिभवन लखनऊ में ऊर्जा मंत्री ने विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर दीपावली एवं छठ सहित अन्य आगामी त्योहारों पर 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि त्योहारों के दौरान विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसके लिए उच्च स्तर से लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। अनावश्यक शटडाउन लेने और आपूर्ति में जानबूझकर लापरवाही करने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में ACS एनर्जी प्रबंध निदेशक यूपीपीसीएल, निदेशक मंडल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
