रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और बीजेपी नेता नीरज सिंह के जन्मदिन से पहले लखनऊ में लगाए गए बधाई संदेशों वाले कई होर्डिंग नगर निगम ने हटवा दिए।
शहर के अलग-अलग प्रमुख मार्गों और चौराहों पर हुई इस कार्रवाई को लेकर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।
कुछ जगहों पर निगम कर्मचारियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और झड़प भी हुई। निगम की कार्रवाई के बाद अब इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।
