लखनऊ– कैसरबाग स्थित भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय पर भाजपा लखनऊ महानगर की महिला मोर्चा एवं किसान मोर्चा की संगठनात्मक एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने की साथ में महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सहित दोनों मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने महिला मोर्चा एवं किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती में मोर्चों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें ।

उन्होंने 12 नवंबर से 16 नवंबर तक चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सभी पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए घर-घर संपर्क किया जाए। साथ ही मतदाता फॉर्म निर्धारित समय सीमा से पहले संबंधित बीएलओ को जमा कराकर उसकी रसीद अवश्य प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण एवं नए मतदाताओं को जोड़ना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सभी पदाधिकारी अभियान को गंभीरता से लेते हुए पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

बैठक में महामंत्री धनश्याम दास अग्रवाल, सतेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विनायक पाण्डेय, दीपू शुक्ला, सौरभ वाल्मीकि, सीता नेगी, कार्यालय सहप्रभारी मयंक बाजपेई, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
error: Content is protected !!