कानून व्यवस्था, सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रवाद के मुद्दों पर चुनाव लड़ने की तैयारी, कृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का संकल्प भी चुनावी एजेंडे में

मथुरा – उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा के दो दिवसीय मंथन में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और सरकार-संगठन के बीच तालमेल पर चर्चा हुई, बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पदाधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को स्पष्ट संदेश दिया कि किसी की भी गलती माफ नहीं की जाएगी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है और सरकार की योजनाओं का लाभ सभी लाभार्थियों तक पहुंचाना जरूरी है

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर शीश नवाने के बाद कहा, अयोध्या हुई हमारी है और अब मथुरा की बारी है, वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राधारानी को नमन करते हुए कहा कि सभी की इच्छा है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर जल्द मंदिर बने, आगामी संकल्प पत्र में इस विषय को शामिल किए जाने की बात भी कही

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि एकजुट, अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है, बैठक में मिशन-2027 के लिए संगठनात्मक और चुनावी रोडमैप पर विचार-विमर्श किया गया

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
error: Content is protected !!