मेरठ के हस्तिनापुर में गंगा किनारे नकली सिगरेट बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई। यहां मशीनें लगाकर सिगरेट यूनिट संचालित की जा रही थी, जहां कई बड़े ब्रांड के नाम पर नकली सिगरेट तैयार कर बाजार में सप्लाई की जाती थी।
मौके से भारी मात्रा में तैयार और अधबनी सिगरेट के साथ ब्रांडेड पैकेट में पैक की गई सिगरेट भी बरामद हुई। फैक्ट्री का मालिक दिल्ली निवासी रवि बताया जा रहा है।
