Sunday, January 19, 2025
spot_img
12.5 C
Lucknow
Sunday, January 19, 2025
spot_img
Homeप्रदेशउत्तर प्रदेशरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित 5032 सक्रिय सदस्यों की...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित 5032 सक्रिय सदस्यों की सूची जारी

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित 5032 सक्रिय सदस्यों की पहली सूची जारी की गई। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने 16 अक्टूबर से प्रारंभ सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत जमा हुए फार्मो के सत्यापन के बाद लखनऊ महानगर केसरबाग कार्यालय पर आधिकारिक रूप से सूची जारी की जिसको महानगर कार्यालय पर लगाया गया।

जारी सूची में लखनऊ महानगर से राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा , सुधांशु त्रिवेदी,संजय सेठ बृजलाल, प्रदेश महामंत्री संजय राय, सदस्यता अभियान अवध क्षेत्र सहसंयोजक नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी डॉक्टर महेंद्र सिंह , मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ नीरज बोरा राजेश्वर सिंह, ओपी श्रीवास्तव, जय देवी, एमएलसी पवन सिंह चौहान , लाल जी निर्मल, पूर्व सांसद कौशल किशोर, पूर्व एमएलसी मोहसिन राजा, बुक्कल नवाब पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह, पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्ता, सुरेश चंद्र तिवारी, नीलम सिंह,अंजनी श्रीवास्तव रजनीश गुप्ता, संयुक्ता भाटिया, शंकर लाल लोधी, अमित टंडन, शिवभूषण सिंह सहित वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मिलित है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि पूर्व विधानसभा में 1011 , उत्तर में 939,पश्चिम में 919 ,सरोजिनी नगर से 820 कैंट से 637 मध्य से 552 और बीकेटी विधानसभा से 154 सक्रिय सदस्यों के फार्म व प्राथमिक सदस्यों की संलग्न सूची का सत्यापन अधिकारी पूर्व जिला अध्यक्ष हरदोई श्री कृष्ण शास्त्री और मानसिंह के द्वारा किया गया।
सर्वाधिक 5,59000 प्राथमिक सदस्यता के साथ लखनऊ महानगर ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और सक्रिय सदस्यता में भी पिछले सभी रिकॉर्ड को दौड़ते हुए 5032 सक्रिय सदस्यता की पहली सूची जारी की गई है जिसमें पार्टी द्वारा निर्धारित न्यूनतम 50 प्राथमिक सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य सभी ने पूरा किया।
जबकि सांसदों ने 20000 विधायकों ने 10000 और पार्षदों ने 500 से अधिक लोगों को भाजपा परिवार का सदस्य बनाकर पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य किया ।
सक्रिय सदस्यता अभियान के उपरांत 9 तारीख को लखनऊ महानगर संगठनात्मक चुनाव कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा इसके उपरांत बूथ अध्यक्षों और बूथ समितियों के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Verified by MonsterInsights