Monday, April 21, 2025
spot_img
38.9 C
Lucknow
Monday, April 21, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशउत्तर प्रदेशरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ करेंगे

लखनऊ से सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 अप्रैल शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार शाम 20:45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से रक्षा मंत्री सीधे 5 ए कालिदास मार्ग आवास जाएंगे।

अगले दिन 19 अप्रैल शनिवार को को सुबह 09:30 बजे के.डी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित “सांसद खेल महाकुंभ” का शुभारंभ करेंगे।

कार्यक्रम के उपरांत 11:00 बजे मुन्नू खेड़ा सदरौना रोड जाएंगे और एस एम डी लॉन बैंक्वेट हाल में पश्चिम मंडल 3 के प्रबुद्ध जन और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भेंटवार्ता करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत 12:00 बजे वापस कालिदास मार्ग आवास जाएंगे।

शाम 5:00 बजे गोमती नगर स्थित होटल दयाल पैराडाइज में मध्य मंडल १ के प्रबुद्ध जन और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भेंटवार्ता करेंगे।
शाम 6:30 महानगर स्थित गोल्डन सेलिब्रेशन में भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर पदाधिकारीयों, मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

अगले दिन रविवार 20 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे आईआईएम रोड स्थित महर्षि डिग्री कॉलेज पहुंचेंगे और वहां उत्तर मंडल 4 के प्रबुद्ध जन और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।

अपराह्न 12:15 बजे सीपी-23, चेतन विहार अलकापुरी सेक्टर सी अलीगंज में डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

कार्यक्रम के बाद आलमबाग में पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया और उसके बाद महानगर उपाध्यक्ष अशोक तिवारी के आवास जाएंगे। आलमबाग से लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट जाएंगे और अपराह्न 1:50 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Verified by MonsterInsights