लखनऊ– मानहानि के एक मामले में लखनऊ से सड़क मार्ग से सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होने के लिए जाते समय आज राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों के आपस में टकराने से हड़कंप मच गया है, इसे राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रायबरेली के सांसद राहुल गांधी के काफिले के पीछे हुई दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने इसकी जांच के लिए एसआईटी गठित की है। तीन सदस्यीय एसआईटी में लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस. अध्यक्ष होंगे, सुल्तानपुर के एएसपी बृज नारायण सिंह एवं सीओ यातायात रामकृष्ण चतुर्वेदी सदस्य बनाए गए हैं। एसआईटी एस्कार्ट एवं ट्रैफिक व्यवस्था में लापरवाही की जांच करेगी।
इस बीच सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को अमित शाह की मानहानि के मामले में दोषमुक्त करार देते हुए बरी कर दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
error: Content is protected !!