लखनऊ के कैसरबाग पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया कैसरबाग कोतवाल अंजनी मिश्रा की पुलिस टीम मो. हासिम को सफेद बारादरी के पीछे से घेराबंदी कर दबोचा हासिम पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था आरोपी के खिलाफ कैसरबाग थाने में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है।पुलिस के मुताबिक आरोपी पर चोरी-लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं।आरोपी के खिलाफ लखनऊ के कई थानों में 4 मुकदमे दर्ज हैं।पूछताछ में आरोपी ने गलत संगत में पड़कर अपराध करने की बात कही।कैसरबाग पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
