लखनऊ के विकास नगर सेक्टर-4 स्थित श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में Awesome Blossom Event द्वारा ‘रंगीलो डांडिया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। नवरात्रि के उत्साह, भारतीय संस्कृति और पारंपरिक गरबा-डांडिया की रंगीन छटा से सजे इस कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस आयोजन का विशेष आकर्षण हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ की स्टार कास्ट का उल्लेखनीय जुड़ाव रहा। फिल्म के प्रमुख कलाकारों में राजेश राय, राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी, संदीप यादव, ऋतु माहेश्वरी, मुनमुन चक्रवर्ती, राजीव अयाची, योगेश तिवारी, द्वारिका दहिया, अनन्या राठी, पुष्पा पंथ, बंटी शर्मा, अंकित अग्रवाल और शिवम यादव शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन धीरू यादव ने किया है तथा इसके निर्माता केशव महेश्वरी हैं।

कार्यक्रम में पारंपरिक डांडिया एवं गरबा, मनोरंजक गतिविधियों, क्वेश्चन-आंसर राउंड तथा विभिन्न व्यावसायिक और खान-पान के स्टॉलों ने आयोजन को आकर्षक बनाया। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा, संगीत और उत्साहपूर्ण वातावरण ने उपस्थित लोगों के लिए यादगार अनुभव तैयार किया।

Awesome Blossom Event का उद्देश्य सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करना, स्थानीय व्यापारियों एवं स्टॉल संचालकों को मंच प्रदान करना और शहर के लोगों को सामाजिक एवं मनोरंजक गतिविधियों से जोड़ना है।

आयोजक मंडल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, कलाकारों, प्रतिभागियों, स्टॉल संचालकों, सहयोगियों और मीडिया प्रतिनिधियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
error: Content is protected !!