लखनऊ – लखनऊ में पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का प्रदर्शन।हजरतगंज में लालजी टंडन की प्रतिमा से अंबेडकर प्रतिमा तक निकाला गया मार्च।राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीर लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी।मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोरदार विरोध।महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और जिला अध्यक्ष विजय मौर्य के नेतृत्व में प्रदर्शन।बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर माफी मांगने की मांग की।लखनऊ में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन, हजरतगंज में गूंजे नारे।
