लखनऊ में भाजपा के नवनियुक्त महामंत्री हरीश द्विवेदी का जोरदार स्वागत हरीश द्विवेदी के स्वागत में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लखनऊ को होर्डिंग्स व पोस्टरों से पाट दिया। एयरपोर्ट से शुरू हुआ स्वागत समारोह भाजपा प्रदेश कार्यालय पर समाप्त हुआ। हरीश द्विवेदी ने सभी का आभार जताया। कल वह लखनऊ से बस्ती जाएंगे, जहां रास्ते भर भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं।
