लखनऊ में 21 से 25 दिसंबर तक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पांच दिवसीय कथा का आयोजन होगा, कथा लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित की जाएगी, सरोजनी नगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है
गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के आयोजन की अनुमति को लेकर चर्चाएं होती रही हैं, ऐसे में लखनऊ में प्रस्तावित इस आयोजन की घोषणा के बाद प्रशासनिक अनुमति और तैयारियों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है
