लखनऊ – विधानसभा गेट नंबर-3 पर आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप।बहराइच के कैसरगंज निवासी चंदन पत्नी और दो बच्चों के साथ पहुंचा।जमीन विवाद को लेकर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की।चंदन का आरोप, सौतेली मां ने उसकी जमीन पर कर रखा है कब्जा।पीड़ित का दावा, पिछले 8 महीने से अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।कई लोगों से शिकायत के बावजूद नहीं हुआ समस्या का समाधान।न्याय की गुहार लगाते-लगाते विधानसभा के गेट तक पहुंचा पीड़ित परिवार।आखिर कब मिलेगा चंदन को न्याय? शिकायतों के बाद भी समाधान न होने पर उठे गंभीर सवाल।
