लखनऊ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को कैंट विधानसभा मंडल-3 में राष्ट्रभक्ति एवं शहीदों के सम्मान से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। नाका हिंडोला चौराहा स्थित अमर शहीद हेमू कालाणी जी की प्रतिमा स्थल पर उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक एवं भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की और अमर शहीद हेमू कालाणी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि देश की स्वतंत्रता और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों का जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शहीदों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों की स्वच्छता और सम्मान हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल तिरंगा फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के वीर सपूतों के बलिदान को स्मरण करने और नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का अभियान है।


By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
error: Content is protected !!