

हैप्पी लाफटर लाइफ क्लब की संस्थापिका व अध्यक्ष तथा पेशे से मनोवैज्ञानिक शिक्षाविद व समाजसेविका श्रीमती वंदना लिखारी जी से विशेष साक्षात्कार श्रीमती वंदना लिखारी जी पेशे से मनोवैज्ञानिक व एजुकेशनल काउंसलर है आपने कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में अपनी सेवा दी है शुरू से ही आपकी रुचि शिक्षा एवं समाज सेवा में रही है

A BOND OF TRUE FRIENDSHIP
श्रीमती वंदना लिखारी जी का परिवार मूल रूप से लाहौर जो कि अब पाकिस्तान में है वहां से रहा है लाहौर की प्रतिष्ठित व्यावसायिक परिवार से आपका ताल्लुक रहा है विभाजन के बाद श्रीमती वंदना जी के पिता दिल्ली आए वहां से फिर हरदोई में अपना स्थाई निवास बनाया वंदना जी की माता लखनऊ से ताल्लुक रखती है
वंदना जी की प्राथमिक शिक्षा घर पर ही हुई है एवं औपचारिक रूप से कक्षा 6 से स्कूल जाना प्रारंभ किया शुरुआत से ही आप एक प्रखर विद्यार्थी रही है तथा स्कूल लेवल से हायर एजुकेशन तक आपने उच्चतम अंक व स्थान प्राप्त किया है जैसा कि मैंने बताया कि वंदना जी का शिक्षा के प्रति रुझान रहा है एवं में एक संवेदनशील महिला है इस कारण समाज में व्याप्त समस्याओं खासतौर पर महिलाओं की स्थिति को देखते हुए उन्होंने की स्थापना की है हैप्पी लाफटर लाइफ क्लब जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब परिवार की महिलाओं को रोजगार दिलाना सरकारी योजनाओं के बारे में गाइड करना जिसमें उन्होंने बहुत ही एक अच्छी बात कही है कि सरकार की तमाम योजनाएं हैं किंतु किसी भी रोजगार योजना को शुरू कर देना तो बहुत आसान हो जाता है परंतु मार्केटिंग और बिक्री बहुत ही कठिन होता है जिस कारण ज्यादातर महिलाएं इस क्षेत्र में नहीं आती है परंतु उन्होंने इसका एक हल निकाला न केवल उन्होंने महिलाओं को सूक्ष्म एवं लघु उद्योग लगाने की प्रेरणा दी बल्कि उनके उत्पादन को जन-जन तक पहुंचाने और विक्रय करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई श्रीमती वंदना जी का कहना है कि वह प्रयास करती है कि क्लब के माध्यम से वह अपने मित्र रिश्तेदारों के जरिए वह इन महिलाओं की प्रोडक्ट को 40 से 50% तक बिक्री करने में सहयोग करती हैं तथा इसके अलावा भी अन्य प्लेटफार्म के जरिए व्यवसाय को आगे बढ़ाने में महिलाओं की मदद करती है तथा इस क्लब की स्थापना का मुख्य उद्देश्य है कि महिलाओं को एक प्लेटफार्म दिया जाए जहां वह इकट्ठा हो यहां वह अपने मन की बात कर सके सलाह ले सके एक दूसरे का अनुभव साझा कर सके तथा मनोरंजन भी कर सके आप हम सभी जानते हैं कि क्लब का मतलब धनी महिलाओं का एक समूह जिसमें किटी पार्टी क्लब में जाना होटल रेस्टोरेंट में जाना और इंजॉय करना परंतु श्रीमती वंदना जी का उद्देश्य इस क्लब की स्थापना का यह है कि निम्न आय वर्ग एवं मध्यवर्ग की महिलाएं दिन में एक समय अपने लिए एक घंटा टाइम निकल एक साथ इकट्ठा हो मनोरंजन करें ज्ञान व सूचनाओं प्राप्त करें

वंदना लिखारी जी ने अपने स्कूल लेवल पर हुए भेदभाव पर भी बताया था पर जैसा कि हम जानते हैं शिक्षित परिवार से होने के कारण उन्होंने बड़ी सौम्यता से इसका विरोध किया जिसका परिणाम यह हुआ कि भेदभाव व्यवस्था ही बदल दी गई कथा सभी को समान शिक्षा और उचित प्लेटफार्म मिलने लगा समाज सेवा का यह इनका एक पहला अनुभव रहा है जैसा कि मैं पहले भी कहा है कि श्रीमती वंदना जी एक उत्कृष्ट रहिए तथा छात्र जीवन में उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग की पहचान बनाई सभी कक्षा में वह जैसा कि मैं पहले भी कहा है कि उच्चतम अंक पाकर एक होनहार विद्यार्थी का परिचय दिया
वर्तमान में श्रीमती वंदना जी जरूरतमंद छात्रों को काउंसलिंग व कोचिंग प्रदान करती हैं और अभी तक का आपका रिकॉर्ड रहा है कि आपके सभी छात्र अपने विद्यालयों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है यह आपकी मेधा का एक बहुत बड़ा परिचय है श्रीमती वंदना जी राजनीति आदि में किसी प्रकार की भी रुचि नहीं रखती आप शिक्षा के जरिए लोगों के उत्थान में अपना अमूल्य सेवाएं प्रदान करती रही है और समाज के लिए प्रेरणा का स्तोत्र भी है वंदना जी द्वारा स्थापित हैप्पी लाफटर लाइफ क्लब में धर्म-कर्म शिक्षा रोजगार स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवीनतम जानकारी का आदान-प्रदान किया जाता है तथा ऐसा कई समय आया कि जब किसी को नितांत सहायता की आवश्यकता भी स्वास्थ्य के कारण या आकस्मिक धन की तो सभी ने मिलकर सहयोग करके अपने स्तर से जरूरतमंदों को सहयोग किया जाता रहा है क्लब द्वारा निर्धन कन्याओं के विवाह मैं भी योगदान रहा है तथा समय-समय पर सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य वर्तमान आधुनिक युग में घर परिवार व समाज में सनातन पद्धति को बढ़ावा देना आधुनिकता के साथ-साथ अपनी जड़ों को भी मजबूत करने की प्रेरणा देना रहता है इस क्लब की सभी सदस्य मिलजुल कर कार्य करते हैं और लखनऊ शहर के अंदर एक उदाहरण है कि समाज की सभी वर्ग महिला पुरुष युवा छात्र मिलकर दिन में 1 घंटे भी अगर निकले तो समाज की बेहतरीन में अपना अमूल्य योगदान कर सकते हैं
यह विशेष साक्षात्कार श्रीमती वंदना लिखारी जी का हमारे प्रधान संपादक श्री प्रेम रंजन द्वारा प्रस्तुत किया गया
