मध्य भारत में बने निम्न दबाव क्षेत्र और उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक 12 से अधिक राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है
आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़, ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 से 5 सितंबर और उत्तराखंड में 3 से 8 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
