लखनऊ समिट बिल्डिंग में देर रात तक क्लब संचालन और हुक्का बार की शिकायतों पर विभूतिखंड पुलिस ने सख्ती दिखाई। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बाबलू कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में रात 12 बजे सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस टीम ने कई क्लबों में जांच की, जहां से हुक्का बरामद किए गए। अभियान में आबकारी निरीक्षक अरविंद सिंह बघेल और अभिषेक त्रिपाठी भी मौजूद रहे। क्लब संचालकों को निर्धारित समय पर क्लब बंद करने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम की सक्रियता और मुस्तैदी पूरे अभियान में नजर आई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
error: Content is protected !!