गंगा में डूब रहे कांवड़िये की SDRF ने बचाई जान
गंगा में डूब रहे कांवड़िये की SDRF ने बचाई जान, समय रहते टला बड़ा हादसा
उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे एक कांवड़िये को एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
बताया गया कि हरियाणा के जींद निवासी 19 वर्षीय कांवड़िया गंगा में डूबने लगा था। मौके पर मौजूद SDRF जवानों ने तुरंत नदी में उतरकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) दिया।
समय रहते किए गए रेस्क्यू से एक बड़ा हादसा टल गया। एसडीआरएफ की तत्परता और साहसिक कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की।












