लखनऊ= पुराने लखनऊ के बाजारखाला क्षेत्र के नौबस्ता में लाल स्कूल के पास आज दिनदहाड़े चबूतरे के विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में शिवा, शिवा के भाई शंभू और शिवा के बेटे सुयश शामिल हैं। एक आरोपी ऋषभ शुक्ला को फायरिंग में प्रयुक्त की गई पिस्टल के साथ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बड़ी संख्या में पुलिस एवं अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
