चित्रकूट में बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर छात्रा से गैंगरेप करने वाले 3 युवकों में से एक की पुलिस से मुठभेड़
चित्रकूट में बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर छात्रा से गैंगरेप करने वाले 3 युवकों में से एक की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी और सिपाही राघवेंद्र राजपूत को गोली लगी है। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शिवरामपुर में भर्ती कराया गया है।
मुठभेड़ शनिवार शाम 5 बजे भरकूप थाने के मड़था के जंगल में हुई है। आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ भोला के रूप में हुई है। जितेंद्र शिवरामपुर के कल्ला गांव का रहने वाला है।













