लखनऊ, 05 नवंबर 2026– सूत्रों के मुताबिक LESA समेत पूरे मध्यांचल डिस्कॉम में पिछले कुछ समय से अभियंताओं की कार्य कुशलता और दक्षता की गुप्त मॉनिटरिंग की जा रही है।
दीपावली और छठ के बाद बड़े पैमाने पर तबादलों की सूची जारी हो सकती है।
किस पर गिरेगी गाज?
- लो परफॉर्मेंस वाले अभियंता – जिनके क्षेत्र में राजस्व वसूली कम है, लाइन लॉस ज्यादा है, ट्रांसफार्मर फेल्योर ज्यादा है, या शिकायतों का निस्तारण समय पर नहीं हो रहा, उनको बाहर किया जाएगा।
- मलाईदार जगह पर जमे अभियंता – जो लंबे समय से एक ही जगह जमे हैं, उनका भी ट्रांसफर तय माना जा रहा है।
किनको मिलेगी तैनाती?
- बाहर से ट्रांसफर होकर आए अभियंताओं को, जो लंबे समय से तैनाती का इंतजार कर रहे हैं, उनको इस बार अच्छी पोस्टिंग मिल सकती है।
- काम में तेज और ईमानदार छवि वाले अभियंताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
मुख्यालय में हलचल तेज
इस खबर की जानकारी होते ही कई अभियंता मुख्यालय पहुंच गए हैं। सूत्र बता रहे हैं कि कुछ अभियंता भारी भरकम डिब्बों के साथ मुख्यालय में डेरा डाले हुए हैं, ताकि अपनी मनपसंद पोस्टिंग बचा सकें / पा सकें।
क्यों हो रहा है ये?
मध्यांचल में पिछले त्योहार सीजन में बिजली व्यवस्था, राजस्व और शिकायत निस्तारण को लेकर शासन स्तर पर नाराजगी थी। अब शासन ने साफ कर दिया है – काम नहीं तो पोस्टिंग नहीं।
