भाजपा लखनऊ महानगर ने 123 मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाई गुरु रविदास जयंती
लखनऊ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर गोमती नगर स्थित मामा चौराहा के निकट संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज मंदिर पहुंचकर उनकी प्रतिमा के समक्ष 65 दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी शहर के 123 मंदिरों में पहुंचकर 65-65 दीप प्रज्ज्वलित किए तथा संत गुरु रविदास महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किया।












