बिजनौर के नजीबाबाद में शनिवार दोपहर समाधान दिवस में जा रहे डीएम उमेश प्रताप सिंह और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई को जीआईसी इंटर कॉलेज के पास स्थित मस्जिद से तेज आवाज में अजान सुनाई दी, पुलिस ने मौके पर जांच कर लाउडस्पीकर, एम्पलीफायर और माइक कब्जे में ले लिए तथा मस्जिद के मोअज्जन मोहम्मद फैजान को गिरफ्तार कर लिया, दारोगा सौरभ कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया
