लखनऊ के आशियाना इलाके में मंगल बाजार में दुकान लगाने को लेकर पुलिसकर्मियों और दुकानदारों के बीच विवाद हो गया, दीपावली से पहले प्रशासन ने दुकानदारों को दुकानें लगाने से मना किया था, इसके बावजूद कुछ दुकानदारों ने दुकानें लगा लीं, मौके पर पहुंची महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ पहले बहसबाजी और गाली-गलौज हुई, इसके बाद मारपीट शुरू हो गई, आरोप है कि महिला पुलिसकर्मी के बाल खींचे गए और कई महिलाओं ने मिलकर पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और मारपीट की, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है
दीपावली जैसे बड़े त्योहार से ठीक पहले बाजार में दुकानें लगाने पर रोक लगाने के प्रशासनिक फैसले को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं
