लखनऊ हाईवे पर रविवार सुबह फेलसंडा गांव के पास एक निजी बस में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत आठ श्रद्धालु घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई, हालांकि उसे भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसा सुबह करीब 8:30 बजे लोहिया पुल के निकट हुआ।
