सपा कार्यालय में शिवपाल सिंह यादव,अखिलेश यादव के साथ लाल घेरा में पूर्व विधायक सिनोद शाक्य हैं,जो 2007 और 2012 मे बदायूं की दातागंज विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर विधायक रहे हैं,और 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।अब करीब साढ़े चार साल बाद वह भाजपा को छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।
सबसे बड़ी खास बात ऐ है कि सिनाेद शाक्य कल दोपहर को लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हुए।वहीं कल देर शाम को ही भाजपा ने प्रदेश प्रदेश कार्यसमिति 2026 की लिस्ट जारी की है। उस लिस्ट में पूर्व विधायक सिनोद शाक्य को भी स्थान दिया गया है।
मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक सिनोद शाक्य भाजपा में उचित सम्मान नहीं मिलने से नाराज थे।दातागंज से टिकट की भी मांग कर रहे थे।अब देखना ये है जो सम्मान वह भाजपा में चाहते थे,वह सम्मान सपा में मिलेगा या नहीं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
error: Content is protected !!