WhatsApp Image 2026 04 30 at 22.13.49

लखनऊ 30 अप्रैल 2026 लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके में सरेआम हिंसा की एक गंभीर घटना सामने आई है। पाल तिराहा CMS स्कूल के पास एक ऑटो चालक को मामूली कहासुनी के बाद पिता-पुत्र ने मिलकर बेरहमी से पीट दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान आरोपियों ने चालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसका चेहरा तक नोच डाला। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।बताया जा रहा है कि आरोपियों ने ऑटो में रखे करीब 1000 से 1200 रुपये भी लूट लिए। घायल चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है घटना के वक्त ऑटो में मौजूद एक सवारी ने पूरी वारदात देखी जिसके आधार पर पुलिस को जानकारी दी जा सकती है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और खुलेआम हुई इस बर्बरता ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


error

Enjoy this blog? Please spread the word :)