लखनऊ चेन स्नैचिंग के आरोपी को पकड़ने में घायल हुए यातायात आरक्षी
मड़ियांव ढाल पर ड्यूटी के दौरान यातायात आरक्षी नवीन चौधरी ने चेन स्नैचिंग कर भाग रहे आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोपी ने बचने के लिए आरक्षी के चेहरे पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उनकी नाक पर चोट आई और दो टांके लगाने पड़े।
चोट के बावजूद आरक्षी ने आरोपी को नहीं छोड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उनके साहस और कर्तव्यपरायणता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने ₹10,000 के नकद पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र की घोषणा की है। साथ ही कमेंडेशन डिस्क के लिए भी नाम प्रस्तावित किया गया है।
