दिल्ली –सीटीआई ने दिवाली तक दिल्ली में धरने-प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग की, व्यापार प्रभावित होने का दिया हवाला

दिल्ली में लगातार हो रहे धरने-प्रदर्शनों और सुरक्षा कारणों से मेट्रो सेवाएं बाधित होने के चलते बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही घट गई है, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) का दावा है कि पिछले तीन दिनों में कारोबार घटकर करीब 30 प्रतिशत रह गया है

सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दिवाली तक बड़े धरने-प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग की है, उन्होंने कहा कि नवरात्र, दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों पर देश के लगभग सभी हिस्सों से व्यापारी थोक में माल खरीदने दिल्ली आते हैं, लेकिन राजधानी में रोजाना हो रहे प्रदर्शनों के चलते लोग दिल्ली आने से बच रहे हैं, जिससे करीब 15 लाख व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
error: Content is protected !!