K

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी की अध्यक्षता में हलवासिया कोर्ट पर आयोजित बैठक में अवध क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को है कार्यकर्ता पार्टी के स्थापना दिवस को हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं तथा सेवा भाव और राष्ट्र प्रथम के मूलमंत्र को अपनाते हुए कार्य करने का संकल्प लेते हैं।

भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस बड़े स्तर पर आयोजित किया जाना है। भाजपा स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक मनाया जाएगा। महानगर एवं मंडल कार्यालय पर तीन दिन 5, 6 एवं 7 अप्रैल को सजावट करने, पार्टी के कार्यालय पर पार्टी का ध्वज 6 अप्रैल को फहराने, कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान पार्टी की विकास यात्रा पर उद्बोधन तथा मिष्ठान वितरण, डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं० दीनदयाल उपाध्याय जी एवं भारत माता का चित्र लगाकर पुष्पांजलि करने का निर्णय लिया गया है।

8-9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन करना है। सम्मेलन में 03 वक्ताओं द्वारा 03 विषय रखने हैं। प्रत्येक विषय का समय 15 मिनट होगा। विषय में भाजपा का संगठनात्मक विस्तार एवं चुनावी सफलता में जन समर्थन। भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन- सेवा भाव, अंत्योदय, विकासोन्मुख राजनीति एवं राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरि रखना। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के द्वारा किये गये उल्लेखनीय एवं ऐतिहासिक कार्यों की चर्चा करना हैं।

7 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच वार्ड में जनप्रतिनिधियों सहित पार्टी के कार्यकर्ता प्रभावी रूप से भाग लेंगे और वार्ड में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इसमें सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता का कार्यक्रम, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवी एवं गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क एवं उनका सम्मान, केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा करना, लाभार्थियों से जनसम्पर्क आदि कार्यक्रम शामिल हैं।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि बैठक में महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सत्येन्द्र कुमार सिंह, टिन्कू सोनकर, उपाध्यक्ष सौरभ बाल्मीकि, विनायक पाण्डेय, सीता नेगी, कुमकुम राजपूत, दीपक कुमार शुक्ला दीपू, जी.डी. शुक्ला महानगर मंत्री आनंद कुमार पाण्डेय, सचिन वैश्य, राजेश चौधरी, सतीश चन्द्र मिश्रा, अर्चना साहू, चन्द्र प्रकाश अवस्थी, पंकज सक्सेना, महानगर कार्यालय मंत्री डैनिश सोनकर महानगर कार्यालय सह मंत्री शैलेन्द्र राय, मयंक बाजपेयी , महानगर सह मीडिया प्रभारी संकेत मिश्रा, उमेश तिवारी, महानगर संयोजक सोशल मीडिया टी.आर. जोशी, महानगर सह संयोजक सोशल मीडिया सतवीर सिंह आनंद सन्नी, मणिकांत शुक्ला, आई टी महानगर सह संयोजक आई.टी. विभाग संतोष सिंह, सहित मण्डल अध्यक्ष एवं अभियान संयोजक व पदाधिकारी उपस्थित रहें।

By admin

You missed

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)