Friday, March 14, 2025
spot_img
35.5 C
Lucknow
Friday, March 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशउत्तर प्रदेशभाजपा सदस्यता अभियान का लांचिंग कार्यक्रम महानगर जन प्रतिनिधियों और पदाधिकारीयों ने...

भाजपा सदस्यता अभियान का लांचिंग कार्यक्रम महानगर जन प्रतिनिधियों और पदाधिकारीयों ने लाइव देखने के साथ सदस्यता ग्रहण की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम पार्टी लखनऊ महानगर कैसरबाग कार्यालय पर अभियान के अवध क्षेत्र प्रमुख भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारीयों के साथ लाइव देखा और उसके बाद सभी ने सदस्यता अभियान में सहभागिता करते हुए अपने मोबाइल से 8800002024 नंबर पर कर मिस कॉल करके नमो ऐप पर अपनी डिटेल भर करके पार्टी की सदस्यता ली ।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि संगठन की सदस्यता अभियान पर्व, उत्सव है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के सदस्यता अभियान में एक एक कार्यकर्ता को बड़ी संख्या में ऑनलाइन, ऑफलाइन के माध्यम से सदस्यता दिलाने का काम करना है।

भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत हो चुकी हैं पूरे भारत में बड़ी संख्या में लोग भाजपा परिवार से जुड़ेंगे इसी कड़ी में लखनऊ महानगर को बड़ी संख्या में लोगो को भाजपा सदस्यता दिलाने का काम करना है। संगठन के पर्व में सबको अपनी सहभागिता करते हुए बड़ी संख्या में लोगो को भाजपा की विचार धारा से जोड़ने का काम करना है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि व्यापारी कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, एसीएटी आयोग सदस्य रमेश तूफानी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, महामंत्री राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, टिंकू सोनकर, राकेश सिंह, सौरभ वाल्मीकि मुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Verified by MonsterInsights