WhatsApp Image 2026 05 28 at 17.01.48

लखनऊ। लखनऊ से सांसद एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 जून से 7 जून तक तीन दिवसीय संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सामाजिक, संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों एवं पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करेंगे।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री 5 जून को पूर्वाह्न 11:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से प्रस्थान कर वह पूर्वाह्न 11:15 बजे हिंद नगर, कानपुर रोड स्थित स्वर्गीय अशोक मोतियानी के आवास पर जाएंगे। इसके बाद पूर्वाह्न 11:35 बजे कृष्णा नगर स्थित स्वर्गीय दर्शन लाल के आवास पहुंचेंगे तथा पूर्वाह्न 11:55 बजे कैंट क्षेत्र की बड़ी लाल कुर्ती स्थित रूपा देवी के आवास पर मुलाकात करेंगे। अपराह्न 12:15 बजे विश्व पर्यावरण दिवस पर कैंट स्थित कस्तूरबा पार्क में “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण करेंगे। अपराह्न 12:40 बजे उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के आवास पहुंचेंगे। इसके बाद कालिदास मार्ग स्थित आवास जाएंगे। सायं 4:00 बजे दिलकुशा लॉन में आयोजित “बायोयुग ग्रीन कमांड” कार्यक्रम तथा सायं 5:25 बजे सेवा अस्पताल, सीतापुर रोड में आयोजित “राम कथा महोत्सव” में सहभागिता करेंगे।

6 जून को रक्षा मंत्री पूर्वाह्न 11:45 बजे गोमतीनगर के वास्तु खंड स्थित प्रशांत सिंह अटल के आवास पहुंचेंगे। इसके उपरांत अपराह्न 12:10 बजे निराला नगर स्थित स्वर्गीय भगवती शुक्ला के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। सायंकाल 6:00 बजे हरदोई रोड स्थित मिलेनियम पैलेस में पश्चिम मंडल-2 के प्रबुद्ध नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद एवं बैठक करेंगे।

7 जून को रक्षा मंत्री पूर्वाह्न 12:00 बजे आलमबाग के टेढ़ी पुलिया स्थित जीपी होटल एंड बैंक्वेट में कैंट मंडल-1 के प्रबुद्ध नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के उपरांत दोपहर 1:10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

By admin

You missed

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)