c

विकासनगर में भवन क्षतिग्रस्त सिविल डिफेंस और पुलिस ने संभाला मोर्चा

12 / 100 SEO Score

थाना विकासनगर क्षेत्र में कुश्टोर के पास एक निर्माणाधीन/निर्माण कार्य के दौरान कथित रूप से ठेकेदार की लापरवाही के चलते भवन की एक स्लैब (प्लेट) टूट गई, जिससे ऊपर का पूरा हिस्सा नीचे बैठ गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली। वहीं थाना विकासनगर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

भवन की स्थिति को देखते हुए किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कराया जा रहा है तथा लोगों से अपील की जा रही है कि वे क्षतिग्रस्त भवन के आसपास न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

12 / 100 SEO Score

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *