योग से साधे जीवन अपना राष्ट्रीय धर्म को शीश नवाए तन स्वतंत्र हो मन स्वतंत्र हो ऐसी भारत भूमि बनाएं
सांसों में देश का चिंतन नस नस में देश भक्ति की धार
योग और राष्ट्र प्रेम से मिलकर चमके यह भारत का संसार
आदरणीय सम्मानित योग साधकों एवं प्रिय देशवासियों आप सभी को 80 साल स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
हमारा शरीर ही राष्ट्र और धर्म के हर अच्छे कार्य को करने का पहले साधन है मां से बढ़कर कोई छाया नहीं और भारत मां से बढ़कर इस दुनिया में कोई आश्रय नहीं आज का दिन सिर्फ तिरंगा फहराने का दिन नहीं है बल्कि यह आत्म मंथन करने का दिन है हम अपने जीवन और देश को किस दिशा में ले जा रहे हैं मेरे प्यारे साथियों 15 अगस्त 1947 को हमें अंग्रेजों से भौतिक स्वतंत्रता तो मिल गई लेकिन आज 21वीं सदी में एक प्रश्न हम सबको खुद से पूछना होगा क्या हम वाकई में अंदर से स्वतंत्र हैं
आज का मानव बीमारियों आलस्य और मानसिक अशांति का गुलाम बन चुका है जो व्यक्ति अपने ही मन और बीमारियों का गुलाम हो वह एक राष्ट्र का निर्माण कैसे कर सकता है
हमारे वीर सपूतों ने देश को आजाद करने के लिए अपना खून बहाया ताकि हम एक सशक्त भारत में सांस ले सके लेकिन उसे सशक्त भारत की हमारे स्वास्थ्य पर टिकी है
एक बीमार नागरिक राष्ट्र पर बोझ होता है जबकि एक स्वस्थ और अनुशासित नागरिक राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होती है
एक योग गुरु होने के नाते आज मैं आपको तिरंगे की तीन रंगों और योग के माध्यम से जीवन के तीन बड़े नियम देना चाहता हूं
(1) केसरिया रंग जो ऊर्जा और अनुशासन सिखाता है यह रंग त्याग और शौर्य का है योग में प्राणायाम हमें सिखाता है कि अपनी ऊर्जा को व्यर्थ के तनाव में ना गवाएं
(2) सफेद रंग यह संतुलन और शांति का प्रतीक है यह रंग शांति और सत्य का है जैसे ध्यान मेडिटेशन आपके भटके हुए मन को शांत करता है वैसे ही जीवन में हर परिस्थिति में बैलेंस बनाए रखें
(3) हरा रंग यह रंग हरियाली और विकास का प्रतीक है जैसे हम योगाभ्यास में हर रोज थोड़ा-थोड़ा प्रयास करके आगे बढ़ते हैं वैसे ही अपने कर्मों से देश को समृद्ध बनाने का प्रयास रोज करें
मेरे प्यारे देशवासियों लिए आज इस पावन अवसर पर इस लहराते हुए तिरंगे के नीचे एक संकल्प लें हम संकल्प लेते हैं कि हम खुद को शारीरिक रूप से मजबूत और मानसिक रूप से शांत बनाएंगे हम एक ऐसे भारत का निर्माण करेंगे जहां हर नागरिक स्वस्थ होगा अपनी सोच से स्वतंत्र होगा और कम से समर्पित होगा
उठो उठो ए भारत के सपूतों अपनी अंतरात्मा को जगाओ आलस्य को त्यागो देश के निर्माण में अपना योगदान दो
हमारे साथ पूरी ऊर्जा और देशभक्ति के साथ बोलिए
स्वस्थ भारत समृद्ध भारत
जय हिंद जय भारत
इस कार्यक्रम में उपस्थित जितेंद्र मौर्य संतोष चतुर्वेदी अशोक पांडे महादेव सिंह चंद्रशेखर सिंह रमेश मिश्रा राम बालक शर्मा अंबिका प्रसाद सुधीर सचान बी एल मौर्य संजीव यादव नीरज श्रीवास्तव शोभा मौर्य क्रांति मौर्य आशा मौर्य मीना मौर्य सरोज शर्मा अंकिता सिंह जय श्री गुप्ता रंजना सिंह मीना सिंह श्रद्धा गुप्ता निर्मला देवी कोमल गुप्ता रानी कनौजिया काजल कुमारी ममता सिंह ऐश्वर्या ममता द्विवेदी लालिमा गुप्ता इत्यादि उपस्थित थे




