9
8 / 100 SEO Score

कैलाश यात्रा पर गए ईशा फाउंडेशन के 80 श्रद्धालु लापता, सद्गुरु भी वहीं मौजूद नेपाल और चीन (तिब्बत) के सीमावर्ती इलाकों में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. इस हादसे के बाद तिब्बत के गिरोंग में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गया ईशा फाउंडेशन का एक पूरा ग्रुप फंस गया है. वापसी के दौरान जब श्रद्धालु चीन के इमिग्रेशन दफ्तर में मौजूद थे, तभी अचानक आई बाढ़ ने पूरी इमारत और कस्बे को अपनी चपेट में ले लिया.

ईशा फाउंडेशन के संस्थापक जग्ग वासुदेव (सद्गुरु) ने बताया कि घटना के बाद से ही इमिग्रेशन सेंटर में मौजूद किसी भी व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है. ऐसे में वो खुद इस मुश्किल समय में राहत और बचाव कार्यों की निगरानी के लिए गिरोंग पहुंच चुके हैं. सद्गुरु ने सोशल मीडिया पर आपदा पर जताते हुए कहा, ‘चीन-तिब्बत के गिरोंग में भीषण बाढ़ आई है. हमारा एक कैलाश समूह इसकी चपेट में आ गया है. वापसी के दौरान जब वो इमिग्रेशन ऑफिस में थे, तभी बाढ़ आ गई. ऐसा लगता है कि इमारत और कस्बे का ज्यादातर हिस्सा जलमग्न हो गया है.’

8 / 100 SEO Score

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)