3 6
5 / 100 SEO Score

वाराणसी। प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने गुरुवार को वाराणसी में लगभग 78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नवीन पुलिस मुख्यालय भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि नए पुलिस मुख्यालय भवन के निर्माण से पुलिस विभाग को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। नवीन भवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आवश्यक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि नए पुलिस मुख्यालय परिसर में राजपत्रित अधिकारियों के लिए आवासीय भवन की सुविधा भी विकसित की जाएगी। इससे पुलिस अधिकारियों को बेहतर कार्य वातावरण के साथ-साथ आवासीय सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी। लगभग 78 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित यह परियोजना वाराणसी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पहले इस प्रोजेक्ट के लिए शासन ने 65 करोड़ का बजट प्रावधान कर 9 मंजिला भवन बनाने की योजना बनाई थी, अब इसे बढ़ाकर 78 करोड़ किया गया है। नए भवन में आधुनिक सुविधाओं के विकास से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और फरियादियों को एक ही छत के नीचे सभी अधिकारियों से मिलने की सुविधा होगी। 273d राज्यमंत्री ने कार्यदाई संस्था के अभियंता को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य प्रत्येक दशा में मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण किया जाए, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए।भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, एसीपी शिवहरि मीणा सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

5 / 100 SEO Score

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)