WhatsApp Image 2026 10 15 at 19.28.00
11 / 100 SEO Score

बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज को राहत देने में धन की कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह

क्षामंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सुनीं समस्याएं, 400 से अधिक राहत पैकेट वितरित प्रस्तावित बांध का निर्माण जल्द शुरू कराने का दिया भरोसा

लखनऊ– केंद्रीय रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने अपने तीन दिवसीय लखनऊ प्रवास के दौरान गुरुवार को बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित परिवारों का हाल जाना। उन्होंने जिला प्रशासन से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली और आईआईएम रोड स्थित अल्लूनगर डिगुरिया चौक पर 400 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। राहत पैकेट में दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं, दवाइयों और सब्जियों सहित जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा मौजूद रहे। रक्षामंत्री ने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। राहत कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

राहत सामग्री वितरण के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इम्तियाज (दाउदनगर), संगीता देवी (कच्ची ढाल), शहीद अहमद (लोहरा मऊ), शिवरानी, शांति देवी, नेहा तिवारी (मिश्रा तिराहा), गंगापति (कच्ची ढाल), स्नेहा यादव (दुर्गापुरी कॉलोनी), राजेश पांडेय (अटल चौराहा) और कुसुम कश्यप सहित प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

हर जरूरतमंद परिवार तक पहुंचेगी राहत

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार संबंधित जिलाधिकारियों, अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के संपर्क में हैं। विधायक डॉ. नीरज बोरा और उनकी टीम ने भी प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए सराहनीय कार्य किया है। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन सहित कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी स्थिति का जायजा लेने और लोगों की समस्याएं समझने के लिए वह स्वयं उनके बीच पहुंचे हैं। उन्होंने विधायक डॉ. नीरज बोरा से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी जरूरतमंद परिवार राहत सामग्री से वंचित न रहे। अक्षय पात्र सहित विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से भी राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त राहत पैकेट की व्यवस्था की जाएगी।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा से निपटने में समय लगता है, लेकिन सरकार, प्रशासन, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संस्थाएं मिलकर प्रभावित लोगों की सहायता में जुटे हैं। जनता की सेवा में किसी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।

फैजुल्लागंज को बाढ़ से निजात दिलाने के लिए बनेगा बांध

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि फैजुल्लागंज क्षेत्र को बाढ़ की समस्या से स्थायी निजात दिलाना जरूरी है, ताकि भविष्य में लोगों को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े। प्रस्तावित बांध के निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की गई है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने और क्षेत्र को बाढ़ के संकट से उबारने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत कार्य चलाए गए हैं। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया है। रक्षामंत्री ने स्वयं क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया और मुख्यमंत्री से वार्ता कर स्थायी समाधान की दिशा में पहल की है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में चिकित्सा शिविर लगातार संचालित किए जा रहे हैं और मुख्य चिकित्सा अधिकारी चिकित्सकों की टीम के साथ स्थिति पर नजर रख रहे हैं। नगर निगम और जिला प्रशासन को गलियों एवं आसपास जमा कीचड़ की सफाई कराने तथा पंपिंग सेट के माध्यम से जलनिकासी का कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

भाजपा लखनऊ महानगर के मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओपी श्रीवास्तव एवं योगेश शुक्ला, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, मुकेश शर्मा एवं पवन सिंह चौहान, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, विशेष कार्यकारी अधिकारी केपी सिंह, जनसंपर्क अधिकारी राघवेंद्र सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

11 / 100 SEO Score

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)