दिल्ली – पुलिस मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले एसीपी मनस्वी वशिष्ठ निलंबित, पुलिस और वकीलों के बीच शाहदरा में हुए विवाद के बाद उनका और एसएचओ का तबादला किया गया था, तबादले के विरोध में सोमवार को पुलिसकर्मी मुख्यालय के बाहर जुटे थे, निलंबन पर मनस्वी ने कहा, “मैं आहत नहीं हुआ हूं, मजबूत हो गया हूं, देश का कानून चलेगा और न्याय होगा”
