कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती दी, राहुल ने कहा कि मोदी जी किसी भी मंच और समय पर बहस के लिए जगह चुन लें, मीडिया और देश के युवाओं की मौजूदगी में आमने-सामने चर्चा हो, उन्होंने विदेशी ताकतों से कथित संबंध, अमेरिकी व्यापार समझौते, वित्तीय व्यवस्था, अडानी मामले और एपस्टीन प्रकरण जैसे मुद्दों पर खुली चर्चा की मांग की, राहुल ने कहा कि उनके खिलाफ करीब 45 मानहानि के मुकदमे हैं, लेकिन विदेशी संबंधों के आरोपों पर मानहानि का मुकदमा क्यों नहीं किया जा रहा, उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि आरोपों पर खुलकर बहस होनी चाहिए
