गुवाहाटी= असम की राजधानी गुवाहाटी में लच्छित नगर के जीएस रोड पर स्थित होटल बिलास इन में रात 9 बजे करीब अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में 2 महिलाएं व एक होटल कर्मचारी बताया जा रहा है। हमलावर की पहचान के बारे में अभी तक जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। हमलावरों ने संकरी गली में छह लोगों के समूह को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमलावरों ने किस वजह से इस खूनी वारदात को अंजाम दिया, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
error: Content is protected !!