मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित रामघाट पर सर्व पितृ अमावस्या के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट की वकील और BJP नाजिया इलाही खान ने इस्लाम छोड़ सनातन धर्म में वापसी की है, इस दौरान उन्होंने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए विधि-विधान से जलदान, तर्पण और पिंडदान किया। उन्होंने कहा कि बकरीद के नाम पर बेजुबान जानवरों की कुर्बानी के प्रायश्चित और क्षमा याचना के लिए भी उन्होंने यह अनुष्ठान किया। नाजिया ने इसे अपने जीवन का सबसे अहम फैसला बताया और कहा कि पूजा के बाद उनका मन हल्का हो गया।
