लखनऊ– रेलवे गुड्स गोदाम, वाइन गोदाम, औषधि भंडारण गोदाम और एफसीआइ के वेयरहाउस निर्माण की स्वीकृति दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दंपती को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने गोदाम निर्माण की अनुमति दिलाने के नाम पर सुलतानपुर के लंभुआ से विधायक विनोद सिंह से रुपये लिए थे। रकम वापस मांगने पर टालमटोल करने के साथ ही केंद्रीय भंडारण निगम का जाली अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) थमा दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपितों के खिलाफ सुलतानपुर में भी धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं।
