जालौन= राजकीय मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों की कथित रैगिंग के मामले में प्रशासन ने सात वरिष्ठ छात्रों को सात दिन के लिए निलंबित कर दिया। विडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई। प्रिंसिपल डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने MBBS बैच-2025 के सात छात्रों को कक्षाओं, क्लिनिकल ड्यूटी और छात्रावास से भी लगाया गया है। सात दिन के लिए प्रतिबंधित किया है। सभी पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
