7 3
9 / 100 SEO Score

लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र लूटकर भाग रहे बदमाश को ट्रैफिक पुलिसकर्मी नवीन चौधरी ने अदम्य साहस दिखाते हुए पकड़ लिया। चंद्राढाल, सीतापुर रोड पर महिला बच्चों के साथ गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बदमाश ने महिला को थप्पड़ मारकर उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और भागने लगा।

महिला की चीख-पुकार सुनकर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी नवीन चौधरी ने बदमाश का पीछा किया। भागते समय बदमाश ने पुलिसकर्मी के मुंह पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और बदमाश को पकड़े रखा। मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से 23 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार मौर्या को हिरासत में ले लिया गया। तलाशी में महिला के मंगलसूत्र की टूटी हुई माला बरामद हुई।

6 3

पुलिस के साहस से भावुक हुई महिला ने पुलिसकर्मी नवीन चौधरी को राखी बांधकर जताया आभार।

9 / 100 SEO Score

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)