कौशांब मनौरी क्षेत्र में सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया।धमाका इतना जोरदार था कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।
मृतकों में शामिल हैं—
प्रियांजलि (5), प्रवीण सिंह (13), जाह्नवी (12), आदित्य (12), रवि (8), ज्ञान सिंह (40), आदित्य (8), अंजू (32), विक्रम सरोज (35), अंश (6) और नन्हा (4)।
हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की भी सूचना है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है।
घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
पटाखा फैक्ट्री में हुए इस भीषण हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था और संचालित पटाखा कारोबार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कौशाम्बी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट अपडेट डीएम अमित पाल ने अब तक तीन लोगों की मौत की अधिकारिक पुष्टि की
