नकली दवाओं के सौदागर उमंग रस्तोगी के नेटवर्क को ध्वस्त करने में नाकाम “खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग” (FSDA).
गुजरात की फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन टीम ने क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर उमंग रस्तोगी व उसके एक साथी को अहमदाबाद में किया गिरफ्तार
इससे पहले जून 2026 में पुणे महाराष्ट्र में नकली दवाओं की सप्लाई मामले में हुई थी उमंग रस्तोगी की गिरफ्तारी, जमानत पर बाहर आते ही फिर से करने लगा नकली दवाओं का काम
लखनऊ के अमीनाबाद मेडिसिन मार्केट में सेना मेडिकल के नाम से दवा एजेंसी खोल पूरे देश में सेल कर रहा धड़ल्ले से नकली दवाए
उमंग के नकली दवाओं के व्यवसाय व गिरफ्तारी के बारे में जानकारी होने पर भी शांत बैठा उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन (FSDA)
पूरे देश में फैला रखी है मास्टरमाइंड उमंग रस्तोगी ने नकली दवाओं की सप्लाई चेन, हर बार मेडिकल स्टोरी/एजेंसी का नाम बदलकर खोल लेता है मेडिसिन मार्केट में नई दुकान
लखनऊ की अमीनाबाद मेडिसिन मार्केट में सेना मेडिकल्स से पहले कई अन्य नामों से व्यवसाय खोल कर चुका है मेडिकल सप्लाई का काम
- इससे पहले भी नकली दवाओं की सप्लाई के मामले में कई बार हो चुकी है उमंग रस्तोगी की गिरफ्तारी, लखनऊ की मेडिसिन मार्केट को बना रखा है नकली दवाओं के व्यवसाय का केंद्र.
हर बार धड़ल्ले से नाम बदलकर लखनऊ से ही कर रहा नकली दवाओं के फर्जी व्यवसाय का काम
