7

देवरिया जिले में तेल माफिया टैंकर में गुप्त चैंबर बना कर डीजल और पेट्रोल की चोरी कर रहे थे। इसका खुलासा तब हुआ जब रविवार को जिले के पिड़रा स्थित पेट्रोल पंप पर टैंकर से तेल उतारते समय ड्रेनेज पाइप से तेल गिरता देख पंप संचालक को शंका हुई।

पंप मालिक ने जब टैंकर की जांच कराई तो उसमें एक गुप्त चैंबर मिला। जिसमें 300 लीटर डीजल चोरी करके रखा गया था। सूचना पाकर पेट्रोलियम विभाग के अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची और इसकी जांच शुरू कर दी। इस मामले में चालक और खलासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के पिड़रा चौराहे पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता बंधु उपेंद्रनाथ सिंह का पेट्रोल पंप है। रविवार को टैंकर से पेट्रोल पंप पर डीजल उतारा जा रहा था। टैंकर पूरी तरह खाली होने के बाद भी उसके ड्रेनेज पाइप से तेल गिर रहा था। यह देखकर बंधू उपेंद्रनाथ सिंह को कुछ आशंका हुई तो उन्होंने टैंकर की जांच कराई और इसकी सूचना पेट्रोलियम विभाग के अधिकारियों को दी। पेट्रोलियम अधिकारियों की मौजूदगी में हुई जांच में टैंकर के अंदर एक गुप्त चेंबर बना पाया गया। चैंबर में से लगभग 300 लीटर डीजल बरामद हुआ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)